By Roshni Jaiswal
January 22, 2025
चना सत्तू का सेवन करने से पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जिससे कब्ज, एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
चना का सत्तू का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
एक गिलास चना का सत्तू पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, जिससे कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।
चना दाल का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही दिल को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद मिलती है।