By Roshni Jaiswal
January 25, 2025
सूजी का हलवा तो आपने बहुत खाया होगा लेकिन इस बार आप सूजी का डोसा बनाकर जरूर ट्राई करें। सूजी का डोसा खाने में बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी होता है।
आपको स्नैक्स में कुछ स्पेशल खाने का मन करे तो आप सूजी के अप्पे बनाकर खा सकते हैं। सूजी के अप्पे को आप सूजी, दही, सब्जियों, राई और नमक से फटाफट तैयार करके खा सकते हैं।
बेसन का ढोकला खाकर बोर हो गए हैं तो आप सूजी का ढोकला बनाकर जरूर ट्राई करें। सूजी का ढोकला खाने में बहुत ही स्पंजी और टेस्टी होता है।
जब आपको मीठा खाने का मन करे तो आप सूजी का हलवा की जगह सूजी का लड्डू बनाकर खा सकते हैं। सूजी के लड्डू को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
सुबह का नाश्ता जल्दी बनाना चाहते हैं तो आप सूजी, दही, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और नमक डालकर फटाफट सूजी का स्वादिष्ट चीला तैयार करके खा सकते हैं।