Suji Chilla : सूजी का हलवा तो खूब खाया होगा आज ट्राई करें सूजी से बना चीला

By Shivam Yadav

March 8, 2025

वैसे तो आपने सूजी का हलवा ही खाया होगा लेकिन आज हम आपको बताते है सूजी से बना चीला बनाने के बारे में, ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। ये नाश्ते के लिए परफेक्ट डिश है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                    सूजी (रवा) 1/4 कप                 बेसन 1/4 कप                  दही 1/4 कप                 पानी 1                          प्याज 1                         शिमला मिर्च 1                         हरी मिर्च 1/2 चमच              हल्दी पाउडर 1/2 चमच              जीरा 1/4 चमच              लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार             नमक 1 टेबलस्पून             तेल

स्टेप 1

एक बर्तन में सूजी, बेसन, दही, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालें। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें। घोल को अच्छे से मिक्स करें ताकि गांठें न रहें।

स्टेप 2

अब तैयार घोल में बारीक कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और जीरा डालें। इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

स्टेप 3

इसके बाद तवे को गरम करके थोड़ा सा तेल डालें। तेल गर्म होने पर उसमें घोल का एक बड़ा चमच डालें और हल्के से फैलाएं ताकि चिला चपटी और समान आकार का बने।

स्टेप 4

अब चिला को एक तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें, फिर पलट कर दूसरी तरफ भी सेंकें। तैयार सूजी चिला को गरमा-गरम हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।