Gajar Halwa: कढ़ाई में बना गाजर हलवा तो खूब खाया होगा आज ट्राई करें कम समय में कुकर में बना गाजर हलवा

By Shivam Yadav

January 22, 2025

सर्दी के मौसम में गाजर का हलवा मिल जाए तो सर्दी का एहसास भी कम होता है। लेकिन अगर आप बहुत जल्दी में है तो आप गाजर के हलवे को कुकर में बना सकते है। तो आइए जानते है गाजर हलवा को कुकर में बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

5                             गाजर (कद्दूकस की) 100 ग्राम                   खोया 1/2 कप                    चीनी 2 टेबल स्पून               घी 1/4 कप                    काजू 2 टेबल स्पून               किशमिश 1/2 टी स्पून               इलायची पाउडर

स्टेप 1

सबसे पहले गाजर को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें। एक कुकर में घी गरम करें, फिर कद्दूकस की हुई गाजर डालकर हल्का सा भून लें।

स्टेप 2

अब गाजर भुन जाने के बाद उसमें खोया डालकर अच्छे से चला लें। खोए को अच्छे से गाजर में मिला दें और धीमी आंच पर 1 सीटी आने तक उबाल दें।

स्टेप 3

जब खोया और गाजर मुलायम हो जाए, तो उसमें चीनी डालें। चीनी घुलने तक इसे अच्छे से पकाएं। अब इसमें सूखे मेवे (काजू, किशमिश) डालकर कुछ और देर पकाएं, ताकि सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं।

स्टेप 4

आखिरी में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। गाजर हलवा तैयार है, अब इसको गरमा गरम परोसें।