Mutton Curry : मटन तो कई तरह का खाया होगा लेकिन आज ट्राई करें ढाबा स्टाइल से बना मटन करी

By Shivan Yadav

January 19, 2025

नॉनवेज खाने वालों को मटन ज्यादा पसंद होता है, ऐसे में अगर आप भी मटन खाना चाहते है तो मटन करी को ट्राई कर सकते है। ये मसालेदार और चटपटा मटन आपके वीकेंड के लिए परफेक्ट डिश हो सकती है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मटन                       500 ग्राम प्याज                      2 (बारीक कटे) टमाटर                     2 (बारीक कटे) अदरक-लहसुन पेस्ट    1 टेबल स्पून हरी मिर्च                   2 (कटी हुई) दही                         2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर             1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर        1 टी स्पून धनिया पाउडर            1 टेबल स्पून जीरा                         1 टी स्पून तेल                          2 टेबल स्पून नमक                       स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले मटन को अच्छे से धोकर पानी निकाल लें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर तड़कने दें।

स्टेप 2

अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ा और भूनें।

स्टेप 3

इसके बाद  इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। फिर टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। अब इसमें मटन डालकर 5 मिनट तक भूनें ताकि मटन के टुकड़े मसालों में अच्छे से लिपट जाएं। फिर दही डालकर मटन को अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अब इसमें पानी और नमक डालकर कवर करें और मटन को धीमी आंच पर पकने दें, जब तक मटन मुलायम न हो जाए, गरम-गरम मटन करी तैयार है।