Sweet Samosa : समोसा तो कई तरह का खाया होगा लेकिन आज ट्राई करें टेस्टी मीठा समोसा

By Shivam Yadav

February 19, 2025

आलू, मटर और भी कई तरह के समोसे तो आपने खाए होंगे लेकिन आज हम आपको बताते है मीठे समोसे के बारे में, ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होते है। किसी मेहमान को मीठा खिलाना चाहते है तो आप इसको ट्राई कर सकते है। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

समोसा पट्टी                  12 आलू                           2 (उबले हुए) चीनी                          5 टेबल स्पून घी                             2 टेबल स्पून किशमिश                     3 टेबल स्पून नमक                          स्वादानुसार पिसी इलायची                1/4 टी स्पून पिस्ता/काजू (कटे हुए)       1/4 कप

स्टेप 1

सबसे पहले उबले हुए आलू को मसल लें और उसमें चीनी, पिसी इलायची, किशमिश, पिस्ता/काजू और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 2

अब समोसा पट्टियों को एक-एक करके लें और किनारों को पानी से गीला करें, ताकि वे अच्छी तरह से जुड़ जाएं।

स्टेप 3

इसके बाद तैयार मिश्रण को समोसा पट्टी के बीच में रखें और पैक कर के ट्राइएंगल आकार में मोड़ लें।

स्टेप 4

एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें समोसे डाल कर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। समोसे तैयार हैं, इन्हें गरमागरम परोसें, आप इसे चाय या दही के साथ खा सकते हैं।