Chilli Garlic Omelette: लहसुन की खुशबू और मिर्ची का चटपटा स्वाद, बनाएं स्पाइसी चिली गार्लिक ऑमलेट

By Shivam Yadav

August 29, 2025

अगर आप एग लवर है और अंडे की रोजमर्रा की डिश से परेशान है तो बनाएं अनोखे टेस्ट से भरपूर चिली गार्लिक ऑमलेट। यह बिना चटनी के ही काफी स्पाइसी होता है। जानिए इस हेल्दी और चटपटे ऑमलेट को कैसे आप बना सकते है

सामग्री

2                    अंडे 1 टेबलस्पून        तेल 1 चम्मच           लहसुन 1                    हरी मिर्च 1/4 टी स्पून       लाल मिर्च पाउडर 1/4 टी स्पून       हल्दी पाउडर 1/4 टी स्पून       नमक 1/4 टी स्पून        काली मिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून       हरा धनिया

स्टेप 1

सबसे पहले 2 अंडों को एक बर्तन में तोड़कर अच्छे से फेंट लें। उसमें स्वाद अनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, और काली मिर्च डालें।

स्टेप 2

एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल डालकर उसे अच्छे से गरम होने दें। तेल गरम होते ही उसमें कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालें। इन्हें 1-2 मिनट तक भूनें, जब तक लहसुन हल्का सुनहरा न हो जाए।

स्टेप 3

अब फेंटे हुए अंडे पैन में डालकर अच्छे से फैलाएं। इसे मध्यम आंच पर पकने दें। जब एक साइड हल्का ब्राउन हो जाए तो ऑमलेट को पलट लें।

स्टेप 4

अंत में दूसरी साइड भी अच्छे से पकने के बाद, तैयार ऑमलेट को हरे धनिये से सजा कर परोसें।