Mint Chutney: पकौड़े हो या पराठे सबके टेस्ट को बढ़ाए ऐसा है पुदीना चटनी का स्वाद

By Shivam Yadav

July 9, 2025

शाम के नाश्ते में पकौड़े हो या फिर खाने की कोई डिश, पुदीना चटनी के बिना फीकी सी लगती हैं। ये पुदीना चटनी खाने में बहुत टेस्टी लगती है, और शरीर को फिट रखने में भी मददगार होती है। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

पुदीना पत्ते                  1 कप धनिया पत्ते                 1/2 कप हरी मिर्च                     2 अदरक                       1 इंच टुकड़ा नींबू रस                      1 टेबल स्पून नमक                         स्वादानुसार पानी                          आवश्यकतानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले पुदीना और धनिया पत्तों को अच्छे से धो लें। अदरक को छीलकर काट लें। ब्लेंडर में पुदीना पत्ते, धनिया पत्ते, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालें।

स्टेप 2

इसके बाद आवश्यकता अनुसार थोड़ा पानी डालें और सभी सामग्री को स्मूद पेस्ट में पीस लें।

स्टेप 3

अब इस चटनी को एक कटोरे में निकालें और उसमें नींबू का रस मिलाएं।

स्टेप 4

इस तरह आपकी पुदीना चटनी तैयार है। इसे पकौड़ी, समोसा, पराठे या चावल के साथ परोसें।