Hyderabadi Biryani: जब बासमती चावल में घुल जाए चिकन के साथ दही और मसालों का स्वाद

By Shivam Yadav 

July 23, 2025

हैदराबाद सिर्फ चार मीनार के लिए ही नहीं बल्कि चिकन बिरयानी के लिए भी खूब फेमस है। अगर आप भी चिकन बिरयानी खाना पसंद करते है तो घर पर बनाएं हैदराबाद की मशहूर चिकन बिरयानी। तो आइए जानते है इस लज़ीज़ बिरयानी बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

बोनलेस चिकन        500 ग्राम रिफाइंड तेल            1 कप प्याज                     4 (टुकड़ों में) अदरक लहसुन पेस्ट   2 टेबल स्पून टमाटर पेस्ट             1 कप हल्दी पाउडर            1 टी स्पून धनिया पाउडर         1 टेबल स्पून आमचूर                 1 टी स्पून गरम मसाला            1 टी स्पून नमक                    स्वादानुसार बासमती चावल        500 ग्राम देसी घी                  4 टेबल स्पून केवड़ा                    50 ग्राम हरी मिर्च                5 (टुकड़ों में कटी) धनिया पत्ती            2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे तेल गरम करें और कटे हुए प्याज़ को सुनहरा होने तक भूनें, अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर का पेस्ट डालकर धीमी आंच में भूनते रहें।

स्टेप 2

फिर इसमें बोनलेस चिकन और थोड़ा पानी डालें ढक्कन के साथ कवर करें, ढक्कन हटाकर पिसा हुआ मसाला और नमक डालकर मिला दें।

स्टेप 3

एक फूड पैन मे हल्के पके हुए बासमती चावल लें। देसी घी, गुलाब जल, केसर जल और केवड़ा छिड़के। कटा हरा धनिया, पुदीना पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च छिड़कें।

स्टेप 4

अंत में ऊपर से कटा हुआ तला हुआ प्याज डालें,ढक कर थोड़ी देर के लिए दम में पकाएं, अब इसे बाउल में निकाल कर सर्व करें।