Navratri Special: हिन्दू नववर्ष का स्वागत कीजिए गुड़ से बनी स्वादिष्ट खीर से

By Shivam Yadav

March 30, 2025

नवरात्र में मां की पूजा से मां सभी मनोकामना पूरी करती है। मां को गुड से बने भोग बहुत पसंद होते है। अगर आपकी भी कोई कामना है तो मां को गुड से बनी खीर का भोग लगा दीजिए, जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2 लीटर                     दूध 1/2 कप                    बासमती चावल 150 ग्राम                   गुड़ 20 ग्राम                     काजू 20 ग्राम                    बादाम 20 ग्राम                    पिस्ता 10 ग्राम                    किशमिश 1/4 चम्मच                इलायची पाउडर 1 टेबल स्पून              देशी घी

स्टेप 1

सबसे पहले दूध को उबालकर थोड़ा गाढ़ा करें। फिर चावल को साफ कर पानी से धोकर 5 मिनट के लिए भिगो कर रखें और गुड़ के छोटे टुकड़े कर लें।

स्टेप 2

इसके बाद उबलते दूध में चावल को गलने तक पकाएं और खीर को ठंडा होने के लिए रखें। फिर एक पैन में गुड और पानी डालकर गुड़ को पिघलने तक पकाकर थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।

स्टेप 3

फिर खीर मे गुड़ को छान कर  डाल दें ताकि गुड़ के गंदगी निकल जाए फिर चम्मच से गुड़ को अच्छी तरह से मिलाएं फिर इलायची पाउडर और घी डालकर मिला लें।

स्टेप 4

अंत में सभी मेवा को काटकर डालें और कुछ मेवा से गारनिश कर ठंडा होने पर माता रानी का भोग लगाएं।