Ganesh Mahotsav: बप्पा का स्वागत करें उनकी फेवरेट और झटपट बनने वाली पूरन पोली के साथ

By Shivam Yadav

August 27, 2025

बिना पूरन पोली के बप्पा का स्वागत अधूरा सा है ऐसे में महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली को आसानी से बना सकते है। इसको दाल और गुड की भरावन से बनाकर घी में सेंक लिया जाता है। वैसे बप्पा को मिठाई से प्रेम भी बहुत है तो इसी कड़ी में जानिए पूरन पोली को किस तरह आप बना सकते है

सामग्री

1 कप                        चना दाल 3 कप                        पानी 2 छोटा कप                चीनी या गुड़ 1 टी स्पून                   इलायची पाउडर चुटकी भर                  जायफल 3 कप                       गेहूं का आटा 2  टी स्पून                  सूजी 2  टी स्पून                  मैदा 1 टी स्पून                   नमक तलने के लिए               घी

स्टेप 1

सबसे पहले दाल को धोकर रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब आप आटे में नमक, मैदा और सूजी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें और आधा घंटे के लिए अलग रख दें।

स्टेप 2

अब आप कुकर में दाल और पानी डालें और सिटी आने तक अच्छी तरह से पका लें।  जब दाल पक जाए तो उसे एक पैन में डालें और इसमें गुड़ या चीनी वा अन्य सभी सामग्रियों को डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से रका लें।

स्टेप 3

जब आटा सेट हो जाए, तो उससे लोइयां बना लें और पूरन का मिश्रण अच्छी तरह से भर दें।

स्टेप 3

अब तवे में थोड़ा-सा घी लगाकर पोली डालें और फिर उसे दोनों तरफ से घी लगाकर सेक लें। सफेद मक्खन और गरमा गरम कड़क चाय के साथ पूरन पोली का आनंद लें।