Curd Rice: गर्मी में लीजिए ठंडक का एहसास ट्राई करें साउथ इंडियन डिश दही चावल

By Shivam Yadav

June 7, 2025

दही चावल, साउथ इंडिया की एक ऐसी डिश है जो बहुत आसानी से बनाई जा सकती हैं। ये चावल और दही से बनी एक ऐसी डिश है जो इस गर्मी के मौसम में राहत का काम करती है। इसको अगर लंच में ट्राई करें तो पूरे दिन ठंडक रह सकती है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

चावल             2 कटोरी (पका हुआ) दही                2 कटोरी नमक              स्वादानुसार चना दाल          2 टेबल स्पून उड़द दाल         2 टेबल स्पून काला सरसो     1 टेबल स्पून करी पत्ता         10 सरसो तेल        1 टेबल स्पून लाल मिर्च         2 (खड़ी) अनार दाने        4 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चावल, दही और नमक तीनो को एकसाथ अच्छे से मिला लें।

स्टेप 2

अब एक पैन को गर्म करे और उसमें तेल डाल कर तेल के गर्म होने पर, पहले चना दाल, फिर उड़द दाल, फिर सरसों तब लाल मिर्च डालने के बाद करी पत्ता डालकर, धीमी आंच पर भूनें।

स्टेप 3

जब तड़का तैयार हो जाए तब, दही चावल को ऊपर से डालकर ढक दें।

स्टेप 4

इस तरह दही चावल बनकर तैयार है, इसको एक कटोरी में निकाल कर, अनार के दाने से सजा कर सर्व करें।