Coriander Chutney: संडे के लंच में ट्राई करें धनिया से बनी चटपटी चटनी

By Shivan Yadav

January 19, 2025

धनिया तो हर सब्जी में एक यूनिवर्सल चीज है जो हर डिश के स्वाद को बढ़ा देती है। ऐसे में अगर आप आज तहरी या कुछ और बनाना चाहते है तो उसके साथ धनिया की चटनी भी ट्राई कर सकते है। जो आपकी तहरी के स्वाद को दोगुना बढ़ा देती है। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                  धनिया पत्तियां 1/2 कप               पुदीना पत्तियां 3                        हरी मिर्च 1 इंच                  अदरक टुकड़ा 1 टी स्पून             जीरा 1/2                    नींबू का रस नमक                  स्वादानुसार 1/4 कप              पानी

स्टेप 1

सबसे पहले ताजे धनिया और पुदीना की पत्तियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें।

स्टेप 2

एक मिक्सर जार में धनिया पत्तियां, पुदीना पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, नींबू का रस, और नमक डालें।

स्टेप 3

अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्सी में पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।

स्टेप 4

अब चटनी का टेस्ट चेक करें और आवश्यकता अनुसार नमक या नींबू का रस मिला सकते हैं। धनिया चटनी तैयार है। इसे अपनी पसंदीदा स्नैक्स के साथ खाएं।