By Shivam Yadav
January 22, 2025
धुली उड़द दाल 1 कप अदरक 1 टेबल स्पून (बारीक कटी) धनिया पत्ती 1 टेबल स्पून हरी मिर्च 3 (बारीक कटी) काली मिर्च पाउडर ½ टी स्पून हींग ½ टी स्पून नमक स्वादानुसार तेल 4 टेबल स्पून
सबसे पहले उड़द की दाल को 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो लें। दाल के फूलने पर उसे साफ पानी से वॉश करें। अब दाल में काली मिर्च, हींग और नमक डालें। इस मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें और एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
अब आप इस पेस्ट में हरी मिर्च, धनिया पत्ती और बारीक कटी हुई अदरक डालें। साथ ही पेस्ट को अच्छे से फेंट लें।अब कढ़ाई में तेल गरम करें और वड़े बनाएं।
इसके बाद वड़े को पहले तेज आंच पर और बाद में धीमी आंच पर तलें। हल्का भूरा होने पर वड़े को कढ़ाही से निकाल कर टिशु पेपर पर रख लें
इस तरह आपके मेदू वड़ा बनकर तैयार है, आप इसे सांभर और चटनी के साथ परोस सकते है ।