Paneer Pakoda : चाय के साथ ट्राई करें मुलायम पनीर के पकौड़े और शाम को बनाएं खुशनुमा

By Shivam Yadav 

May 11, 2025

पनीर पकौड़े का जिक्र सुनते ही आप अमूमन मार्केट के पकौड़े का सोचते है, लेकिन आज ट्राई करें पनीर के मुलायम पकौड़े घर पर कैसे बना सकते है। ये बहुत जल्दी से बनाए जा सकते है। ये नॉर्थ इंडिया की फेमस डिश है। इसको हरी चटनी के साथ ट्राई करने पर स्वाद बढ़ जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2 टेबल स्पून               बेसन 2 टेबल स्पून              चावल का आटा टेबल स्पून                मैदा एक चुटकी                 हींग 1/2 टी स्पून               अजवायन 1 टी स्पून                  अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून               हल्दी पाउडर 1 टी स्पून                  लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून                 नींबू का रस स्वादानुसार                 नमक पानी 500 ग्राम                   पनीर 1 टी स्पून                   सूखा आम पाउडर

स्टेप 1

सबसे बेसन को एक बड़े बाउल में निकाल लीजिये, इसमें चावल का आटा, मैदा, हींग, अजवायन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, नमक, पानी डाल कर मिला दीजिये। इसे मिलाकर एक तरफ रख दें।

स्टेप 2

अब, पनीर ले उसके ऊपर नमक डाल कर मिला दीजिये। पनीर के टुकड़ों को बेसन बैटर में डुबोकर डीप फ्राई करें।

स्टेप 3

इसे तेज आंच पर फ्राई करें और गोल्डन ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल लें।

स्टेप 4

आपके पनीर के पकोड़े तैयार हैं। इसे थोड़े से सूखे आम के पाउडर से गार्निश करके सर्व करें।