Moong Dal Kachori: घर पर ट्राई करें रेस्टोरेंट जैसी खस्ता मूंग दाल से बनी कचौरी

By Shivam Yadav

May 29, 2025

मूंग दाल कचौरी नॉर्थ इंडिया की एक फेमस डिश है, जिसका खस्तापन लोगो को खूब भाता है। ये खाने में बहुत कुरकुरी होती है, मूंग दाल की स्टफिंग इसका स्वाद दोगुना कर देती हैं। आप चाहे तो इसे आलू की सब्जी या चटनी के साथ ट्राई कर सकते हैं। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मूंग दाल             1 कप मैदा                  1 कप अजवाइन           1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर       1/4 टी स्पून हींग                   1/4 टी स्पून धनिया पाउडर      1 टी स्पून जीरा                 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर  1/2 टी स्पून नमक                  स्वादानुसार तेल                    3 टेबल स्पून

स्टेप 1

मूंग दाल को अच्छे से धोकर 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। अब एक कढ़ाई में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें। उसमें जीरा, अजवाइन, हिंग, और हल्दी डालकर तड़कने दें।

स्टेप 2

इसके बाद भिगोई हुई दाल को डालें और 2 मिनट तक भूनें। फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। थोड़ा सा पानी डालकर दाल को नरम होने तक पकने दें, फिर सारा पानी सूखने पर आंच से हटा लें।

स्टेप 3

एक बर्तन में मैदा, नमक, और 2 टेबलस्पून तेल डालकर अच्छे से मिलाएं, और फिर आटा गूथ लें।अब गूथे हुए आटे से छोटे-छोटे गोले बना लें। इन गोलों को बेलन से बेल लें। बेलने के बाद, बीच में तैयार दाल का मिश्रण भरें और किनारों को जोड़कर कचोरी का आकार दें।

स्टेप 4

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तो कचौरी को धीमी आंच पर डालकर सुनहरी और क्रिस्पी होने तक तलें। गरमागरम मूंग दाल कचोरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।