Paneer Bhurji: डिनर में ट्राई करें पनीर भुर्जी, पराठे और चटनी के साथ लगे और भी टेस्टी

By Shivam Yadav

June 12, 2025

पनीर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, ये प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर आप भी प्रोटीनयुक्त कुछ खाना चाहते है तो पनीर भुर्जी को ट्राई कर सकते है। पनीर भुर्जी को पराठे के साथ खाने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

पनीर                          200 ग्राम प्याज                          1 टमाटर                        1 हरी मिर्च                     1 (कटी हुई) अदरक-लहसुन पेस्ट      1 छोटा चमच हल्दी पाउडर               ¼ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर         1/2 टी स्पून धनिया पाउडर              1 टी स्पून गरम मसाला                1/2 टी स्पून नमक                          स्वादानुसार तेल                            2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें बारीक कटी प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 2

अब इसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भूनें। फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

अब कटे हुए टमाटर डालें और टमाटर नरम होने तक पकाएं। अब कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और अच्छे से मसालों के साथ मिला लें। 

स्टेप 4

आखिर में गरम मसाला और नमक डालें, अच्छे से मिलाएं। फिर हरे धनिए से सजाकर पनीर भुर्जी गरमागरम सर्व करें।