Kali Gajar Halwa: लाल नहीं आज ट्राई करें लखनऊ की मशहूर काली गाजर का स्वादिष्ट हलवा, स्वाद में लगाए चार चांद

By Shivam Yadav 

February 21, 2025

हलवा आज भी कई लोगों का फेवरेट डिजर्ट है, लेकिन अगर हम आपको लाल गाजर की जगह काली गाजर का हलवा बनाने के बारे में बताते है, ये लखनऊ की फेमस गाजर है इसको नवाब बहुत पसंद किया करते थे। तो जानिए इस काली गाजर से बने हलवा बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

काली गाजर               500 ग्राम दूध                          2 कप घी                           2 टेबल स्पून चीनी                        4 टेबल स्पून इलायची पाउडर          1/2 टी स्पून काजू                        8 बादाम                      2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले काली गाजर को धोकर कद्दूकस कर लें। एक कढ़ाई मे घी गरम करें और उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालकर मीडियम आंच पर कुछ मिनटों तक भूनें। गाजर हल्का नरम हो जाए तब दूध डालें।

स्टेप 2

इसके बाद कद्दूकस की गाजर में दूध डालें और अच्छे से मिला लें। इसे धीमी आंच पर पकने दें। जब दूध लगभग सूख जाए तब चीनी डालें।

स्टेप 3

अब चीनी डालने के बाद, इलायची पाउडर भी डालें और अच्छे से मिला लें। फिर हलवे को धीमी आंच पर तब तक पकने दें, जब तक वह गाढ़ा न हो जाए।

स्टेप 4

हलवा तैयार हो जाने पर उसमें काजू और बादाम डालकर अच्छे से मिला लें, गाजर हलवा तैयार है इसे सर्व करें।