Lauki chilla : नाश्ते में ट्राई करें लौकी से बना हेल्दी चीला, दिन भर बॉडी रहे फ्रेश

By Shivam Yadav

March 19, 2025

चीला तो नाश्ते में पसंद की जाने वाली पहली डिश है ऐसे में अगर लौकी का चीला हो तो फिर इसकी बात ही कुछ और है। लौकी का चीला सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसको बनाना बेहद आसान है, जानिए लौकी से बनने वाले हेल्दी चीला बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                     लौकी (कद्दूकस) 1/4 कप                  बेसन 1 टी स्पून                अदरक पेस्ट 1                           हरी मिर्च (बारीक कटी) ½ टी स्पून               हल्दी पाउडर 1/2 टी स्पून             जीरा 1/2 टी स्पून             अजवाइन स्वादानुसार              नमक 1/2 टी स्पून            लाल मिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून            तेल

स्टेप 1

सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। फिर इसे अच्छे से निचोड़कर उसका अतिरिक्त पानी निकाल लें।

स्टेप 2

अब कद्दूकस की हुई लौकी में बेसन, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अब अच्छे से मिक्स करें ताकि सभी सामग्री मिल जाएं।

स्टेप 3

इसके बाद थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें। घोल ज्यादा पतला न हो, बल्कि चिल्ला पकाने में आसानी हो, ऐसा होना चाहिए।

स्टेप 4

एक  नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल डालें और उसे अच्छे से गर्म करें। अब तवे पर चम्मच की मदद से लौकी का घोल डालें और गोल आकार में फैला लें। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से सेकें। फिर तैयार लौकी चीले को प्लेट में निकाल कर सर्व करें।