Navratri Special: नवरात्रि व्रत में ट्राई करें कुट्टू आटे से बना स्वादिष्ट और क्रिस्पी डोसा

By Shivam Yadav

March 30, 2025

व्रत के दिन फलाहार में क्या खाएं इसके बारे में सोच रहे है तो आप आज कुट्टू से बना क्रिस्पी डोसा ट्राई कर सकते है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगेगा, इसका बैटर कुट्टू के आटे से बना होता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

आलू की फीलिंग बनाने के लिए: 3                                  आलू (उबले) 2 टेबल स्पून                     घी 1/2 टी स्पून                     सेंधा नमक 1/2 टी स्पून                     लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून                     अदरक  डोसा बनाने के लिए: 5 टेबल स्पून                     कुट्टू का आटा 1/2 टी स्पून                     अरबी 1/2 टी स्पून                     सेंधा नमक 1/2 टी स्पून                     अजवाइन 1 टी स्पून                        लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून                        हरी मिर्च  ½ टी स्पून                       अजवाइन

स्टेप 1

सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें, इसमें आलू को डालकर मैश करें, इसके बाद सभी मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं और मिश्रण को कुछ मिनट के लिए भूनें ताकि हल्का ब्राउन हो जाएं।

स्टेप 2

अब एक बाउल में अरबी को मैश कर लें इसे आटा और सेंधा नमक डालें। थोड़ा सा पानी डालकर कर अच्छे से मिलाएं। फिर अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, अदरक और हरी मिर्च डालकर फिर मिलाएं। इसमें पानी डालकर एक स्मूद बैटर बना लें।

स्टेप 3

इसके अबे एक फ्लैट पैन लें, इस घी लगाएं, कड़छी से बैटर लेकर फैलाएं। कुछ देर इसे पकने दें और किनारों पर थोड़ा घी और डालें ताकि डोसा क्रिस्प बनें।

स्टेप 4

अंत में इसको पलट लें और दूसरी तरफ से भी सिकने दें। अब इसके बीच में फीलिंग रखें और डोसे को मोड़ दें। पुदीने या नारियल की चटनी के साथ डोसे को गर्मागर्म सर्व करें।