Masala Kulcha: घर पर ट्राई करें दिल्ली के मशहूर और स्वाद से भरपूर मसाला कुल्चे

By Shivam Yadav

May 24, 2025

दिल्ली में कुल्चे बहुत पसंद किए जाते है अगर आप भी आज कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे है तो मसाला कुल्चे को ट्राई कर सकते है। मसाला कुल्चे को कुछ इस तरह बनाएं जिससे आप ढाबे स्टाइल में बने मसाला कुल्चे को भूल जायेंगे। तो जाइए इसको कैसे आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

2 कप                 मैदा 1/2 कप              दही 1 टी स्पून              बेकिंग पाउडर 1/2 टी स्पून           नमक 1 टी स्पून              चीनी 1/4 कप               पानी 2 चमच                घी 1/2 कप              उबला आलू 2                      हरी मिर्च 1/4 कप             धनिया पत्तियाँ 1/4 टी स्पून         चाट मसाला 1/4 टी स्पून        गरम मसाला

स्टेप 1

सबसे पहले  मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें दही, घी और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।

स्टेप 2

अब उबले हुए आलू को मैश करें और उसमें हरी मिर्च, धनिया पत्तियाँ, चाट मसाला, और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। यह मसाला कुलचे के अंदर भरने के लिए तैयार रहेगा।

स्टेप 3

इसके बाद गूंथे हुए आटे से छोटे-छोटे गोले बना लें। फिर एक गोला लेकर उसे बेलन से बेल लें, अब इसके बीच में आलू का मसाला डालकर इसे अच्छी तरह से बंद कर दें। फिर से हल्का सा बेल लें।

स्टेप 4

अब तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा घी लगाकर कुलचा डालें। एक ओर से कुलचे को दबाएं और फिर पलटकर दूसरी ओर भी सेंकें। कुलचे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। तवा से निकाले हुए कुलचे को घी लगाकर गरमागरम सर्व करें।