Matar Mushroom Recipe: ट्राई करें मटर मशरूम से बनी करी, जो स्वाद को दे नया अनुभव

By Shivam Yadav

December 13, 2024

मटर और मशरूम दोनों ही बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और इन्हें मिलाकर एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर व्यंजन तैयार किया जा सकता है। मटर और मशरूम के मिश्रण से बनी डिश नॉर्थ इंडिया में बहुत पसंद की जाती है। इसको आसानी से बनाने की विधि के बारे में जानते है

सामग्री

मटर                       1 कप मशरूम                   200 ग्राम प्याज                      1 टमाटर                     2 हरी मिर्च                   2 लाल मिर्च पाउडर       ½ टी स्पून हल्दी पाउडर            1/2 टी स्पून धनिया पाउडर           1 टी स्पून जीरा                       1/2 टी स्पून गरम मसाला             1/2 टी स्पून तेल                         2 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं। अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 2

इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 3

इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर मसाले को अच्छे से भून लें जब तक तेल अलग न होने लगे।

स्टेप 4

अब इसमें कटे हुए मशरूम और मटर डालें। इन्हें अच्छे से मिला लें और 5-7 मिनट तक पकने दें। गरम मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसे गरम-गरम रोटी या चावल के साथ परोसें।