Amla Juice : खट्टे मीठे स्वाद के साथ ट्राई करें बॉडी को फ्रेश रखने वाला आंवला जूस

By Shivam Yadav

March 6, 2025

आंवला सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। आंवला से बने जूस पीने से आपके शरीर की इम्युनिटी बहुत अच्छी हो जाती है। इस जूस को बनाने के लिए आंवला को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और फिर ब्लेंड कर लीजिए। जानिए इस आंवला से बने जूस को बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                              आंवला आवश्यकतानुसार                पानी 1 टी स्पून                         नींबू का रस 1 टी स्पून                         शहद स्वादानुसार                        नमक

स्टेप 1

सबसे पहले आंवले को छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 2

एक ब्लेंडर में कटा हुआ आंवला, शहद, नमक, नींबू का रस और 1/4 कप पानी डालें।

स्टेप 3

इसके बाद आंवले का रस छान लें।शेष 3/4 कप पानी डालें और मिलाएँ।

स्टेप 4

आंवला जूस बनकर तैयार है। आप इसे ग्लास में डालकर सर्व कर सकते हैं