Aloo Matar Sabji: पूड़ी के साथ नाश्ते में आचार और चटनी से अलग आज बनाए आलू मटर की टेस्टी डिश

By Shivan Yadav

January 19, 2025

पूड़ी के साथ आचार तो खूब ट्राई किया होगा लेकिन आज आप ट्राई कर सकते है आलू मटर की स्वादिष्ट सब्जी। ये इस सर्दी के मौसम में सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट डिश हो सकती है। तो जानिए इस स्वादिष्ट सब्जी बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

4                    आलू (उबले हुए) 1 कप              मटर 1                    प्याज (बारीक कटा) 1                    टमाटर (बारीक कटा) 2                    हरी मिर्च 1 टी स्पून         अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून       हल्दी पाउडर 1 टी स्पून         धनिया पाउडर 1/2 टी स्पून      जीरा स्वादानुसार       नमक 2 टेबल स्पून      तेल

स्टेप 1

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें जीरा डालें और तड़का लगने दें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।

स्टेप 2

अब बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर बारीक कटा टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।

स्टेप 3

इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। कुछ देर तक मसाले भूनें, ताकि उनका स्वाद निकल आए।

स्टेप 4

अब उबले हुए आलू और मटर डालकर अच्छे से मिला लें। अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट तक पकने दें। हरा धनिया छिड़ककर गर्मागर्म पराठे के साथ परोसें।