By Roshni Jaiswal
April 5, 2025
चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा को आप पेड़ा का भोग लगा सकते हैं। दूध से बना पेड़ा मां दुर्गा का सबसे पसंदीदा भोग होता है।
चैत्र नवरात्रि के अष्टमी नवमी के दिन मां दुर्गा को हलवा पूरी का भोग जरूर लगाया जाता है। क्योंकि मां दुर्गा को हलवा पूरी सबसे प्रिय है।
मां दुर्गा को आप अनार का भोग लगा सकते हैं। अनार मां दुर्गा के प्रिय फलों में से एक है। अनार का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती है।
नवरात्रि के अष्टमी नवमी के दिन आप मां दुर्गा को काले चने का भोग लगा सकते हैं। काले चने मां दुर्गा के पसंदीदा भोग में से एक है।
चैत्र नवरात्रि में आप मां दुर्गा को नारियल का भोग जरूर लगाएं। नारियल का भोग लगाने से मां अति प्रसन्न होती है और आपकी मनोकामना का पूर्ण करती हैं।