Bajra Khichdi: बदलते मौसम में शरीर को रखिए बीमारी से दूर तो बनाएं बाजरा खिचड़ी की परफेक्ट डिश

By Shivam Yadavl 

February 23, 2025

इस बदलते मौसम में अगर आप अपने शरीर को फिट रखना चाहते हैं तो आप बाजार से बनी खिचड़ी को ट्राई कर सकते है। ये शरीर के लिए रामबाण है। ये राजस्थान की फेमस डिश है, जानिए इसको कैसे बना सकते है

सामग्री

बाजरा                       1 कप मूँग दाल                     1/4 कप घी                            1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च                     2 (कटी हुई) अदरक                      1 इंच टुकड़ा हल्दी पाउडर               1/2 टी स्पून नमक                         स्वादानुसार पानी                          1 कप

स्टेप 1

सबसे पहले बाजरा और मूँग दाल को अच्छी तरह धोकर कम से कम 15  मिनट के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में घी गर्म करें, फिर उसमें कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें। इसके बाद हल्दी पाउडर डालें और कुछ सेकंड तक भूनें।

स्टेप 3

अब भिगोई हुई बाजरा और मूँग दाल को कढ़ाई में डालें और अच्छे से मिला लें। इसमें 1 कप पानी डालें और नमक भी डालकर अच्छे से मिला लें। फिर ढककर कुछ देर तक मध्यम आंच पर पकने दें।

स्टेप 4

जब बाजरा और दाल अच्छी तरह पक जाएं, तो आंच बंद कर दें और हरे धनिये की चटनी साथ गरम-गरम परोसें।