Dahi Poha : गर्मी से बचने के लिए नाश्ते में बनाएं दही पोहे की डिश, दिन भर बॉडी को दे राहत

By Shivam Yadav

April 20, 2025

इस गर्मी के मौसम में कुछ ऐसा नाश्ता किया जाए जो पूरे दिन शरीर को ठंडक दे, ऐसे में अगर आप टेस्टी नाश्ता करना चाहते है तो दही से बना पोहा ट्राई कर सकते है। इस पोहे को दही के साथ खाने पर कर्ड राइस जैसी फिलिंग आती है। तो जानिए इस टेस्टी डिश को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                  पोहा 1 कप                  ताज़ा दही 1                       हरी मिर्च 1 टी स्पून             सरसों दाने 6                       करी पत्ता 1 टी स्पून             तेल स्वादानुसार           नमक 100 ग्राम             मूंगफली

स्टेप 1

सबसे पहले पोहा को चलनी में डालकर हल्के पानी से धो लें और 5 मिनट के लिए रख दें ताकि वह फूल जाए।

स्टेप 2

एक कटोरी में फूला हुआ पोहा और दही डालें। अच्छे से मिलाएं। स्वादानुसार नमक डालें।

स्टेप 3

एक छोटे पैन में तेल गरम करें। उसमें सरसों के दाने, करी पत्ते और हरी मिर्च डालें। तड़का तैयार करें।

स्टेप 4

इस तड़के को दही-पोहा के मिश्रण में डालें और अच्छे से मिक्स करें। ऊपर से भुनी मूंगफली या अनार के दाने भी डालकर ठंडा ठंडा सर्व करें।