By Roshni Jaiswal
June 18, 2025
1/4 कप मूंग दाल 1/4 कप चावल 3 लहसुन कलियां (कूटा हुआ) 4 लहसुन कलियां देसी घी स्वादानुसार
सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद मूंग दाल को अच्छी तरह से धो लें।
अब एक प्रेशर कुकर में चावल और मूंग दाल डालें। फिर इसमें हल्दी पाउडर, कूटा हुआ लहसुन, स्वादानुसार नमक और जरूरत अनुसार पानी डालें। फिर प्रेशर कुकर में ढक्कन लगाकर बंद कर दें।
इसके बाद मीडियम आंच गैस पर प्रेशर कुकर को रखें। जब प्रेशर कुकर में 3 सीटी लग जाए तो गैस को बंद कर दें। फिर कुकर से प्रेशर अपने आप निकलने दें।
जब कुकर से प्रेशर निकल जाए तो ढक्कन खोल लें और खिचड़ी को मिला लें। अब गैस पर एक कलछी में 2 चम्मच घी डालकर गर्म करें। जब घी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो इसमें लहसुन की कलियां डालकर सुनहरा भूरा होने तक भून लें।
जब लहसुन सुनहरा भून हो जाए तो खिचड़ी में इसका तड़का लगाएं। अब आपका मूंग दाल की स्वादिष्ट खिचड़ी बनकर तैयार है। इसे दही, चोखा और अचार के साथ गरमा गरम सर्व करें।