Basant Panchami Special: इस बसंत पंचमी ट्राई करें महाराष्ट्र की रोटी जैसी दिखने वाली पूरन पोली

By Shivam Yadav

February 1, 2025

बसंत पंचमी को पूरे देश में अलग अलग तरह से मनाया जाता है, इस मौके पर देश के कुछ हिस्सों में पतंग भी उड़ाई जाती है। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन कुछ अच्छा खाने का मन हो तो आप महाराष्ट्र की फेमस डिश पूरन पोली ट्राई कर सकते है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                        चना दाल 3 कप                        पानी 2 छोटा कप                चीनी या गुड़ 1 टी स्पून                   इलायची पाउडर चुटकी भर                  जायफल 3 कप                       गेहूं का आटा 2  टी स्पून                  सूजी 2  टी स्पून                  मैदा 1 टी स्पून                   नमक तलने के लिए               घी

स्टेप 1

सबसे पहले दाल को धोकर रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब आप आटे में नमक, मैदा और सूजी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें और आधा घंटे के लिए अलग रख दें।

स्टेप 2

अब आप कुकर में दाल और पानी डालें और सिटी आने तक अच्छी तरह से पका लें।  जब दाल पक जाए तो उसे एक पैन में डालें और इसमें गुड़ या चीनी वा अन्य सभी सामग्रियों को डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से रका लें।

स्टेप 3

जब आटा सेट हो जाए, तो उससे लोइयां बना लें और पूरन का मिश्रण अच्छी तरह से भर दें।

स्टेप 4

अब तवे में थोड़ा-सा घी लगाकर पोली डालें और फिर उसे दोनों तरफ से घी लगाकर सेक लें। सफेद मक्खन और गरमा गरम कड़क चाय के साथ पूरन पोली का आनंद लें।