By Roshni Jaiswal
April 11, 2025
गर्मी के मौसम में आप रोजाना छाछ जरूर पिएं। छाछ पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे लू और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।
गर्मी के मौसम के लिए आम पन्ना एक परफेक्ट समर ड्रिंक्स है। आम पन्ना पीने से लू और डिहाइड्रेशन से बचाव करने में मदद मिलती है।
गर्मी में आप बेल का शरबत जरूर पिएं। क्योंकि बेल की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखती है, जिससे लू और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।
गर्मी में आप रोज नारियल पानी जरूर पिएं। क्योंकि नारियल पानी एक परफेक्ट समर ड्रिंक्स है, जिसे पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।
गर्मियों के मौसम में आप लस्सी जरूर पिएं। लस्सी पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे लू से बचाव करने में मदद मिलती है।