बारिश के मौसम में बिहार में जरूर बनते हैं ये 5 खास व्यंजन, इनके स्वाद के आगे सब फेल

By Roshni Jaiswal 

July 3, 2025

बारिश के मौसम में बिहार में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। इस मौसम में बिहार में ये 5 खास व्यंजन जरूर बनाए जाते हैं। इन व्यंजनों के आगे बाकी सब व्यंजनों का स्वाद फेल है। ये व्यंजन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। तो आईए जानते हैं बिहार के इन 5 खास व्यंजनों के बारे में

लिट्टी चोखा

बारिश के मौसम में बिहार के हर घर में लिट्टी चोखा जरूर बनाया जाता है। लिट्टी चोखा बिहार की सबसे फेमस डिश है। इसे खाने के बाद आप इसके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे।

दाल पूरी और खीर

बारिश के मौसम में और आद्रा नक्षत्र में बिहार में दाल की पूरी और खीर जरूर बनाई जाती है। दाल पूरी और खीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं।

चने दाल की कचरी

बिहार में बारिश के मौसम में गरमा गरम चाय के साथ चने दाल की कचरी जरूर बनाया जाता है। इस कचरी को चने दाल, जीरा, हरी मिर्च, लहसुन, प्याज और नमक के साथ बनाया जाता है।

लिट्टी चिकन

बिहार में बारिश के मौसम में ग्रेवी वाले चिकन के साथ लिट्टी भी जरूर बनाता है। चिकन के साथ लिट्टी खाने में लाजवाब लगता है।

सत्तू की रोटी

बारिश के मौसम में बिहार में ब्रेकफास्ट या डिनर में सत्तू की रोटी भी जरूर बनता है। इस सत्तू की रोटी को बैंगन के चोखा, आम और दही के साथ को खूब पसंद किया जाता है।