By Roshni Jaiswal
April 15, 2025
गर्मी के मौसम में आप बच्चों को फ्रूट का सलाद बनाकर स्नैक्स में जरूर खिलाएं। तरबूज, अंगूर, संतरा, बेरीज जैसे पानी से भरपूर वाले फलों का सलाद बनाकर बच्चों को जरूर खिलाएं।
गर्मियों में आप बच्चों को स्नैक्स में दही की लस्सी बनाकर जरूर पिलाएं। दही की लस्सी पीने से बच्चों के शरीर में ठंडक बनी रहेगी और शरीर हाइड्रेट भी रहेगा।
गर्मियों के स्नैक्स में आप बच्चों को रवा उपमा बनाकर खिला सकते हैं। रवा उपमा खाने से बच्चों को भरपूर एनर्जी मिलेगी।
गर्मियों में बच्चों के स्नैक्स के लिए आप खीरे का सैंडविच बना सकते हैं। खीरे का सैंडविच खाने से शरीर हाइड्रेट रहेगा और शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी।
मैंगो शेक बनाकर आप बच्चों को स्नैक्स में पीने के लिए दे सकते हैं। गर्मियों में मैंगो शेक पीना फायदेमंद होता है। इसे पीने से बच्चों को भरपूर ताकत मिलेगी।