Mint in Summer: गर्मियों के लिए परफेक्ट है पुदीने से बने ये 5 डिश, शरीर को रखेंगे ठंडा

By Roshni Jaiswal 

May 25, 2025

गर्मियों में पुदीना का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि पुदीना की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। इसलिए आप गर्मियों में पुदीने से बने ये 5 डिश जरूर ट्राई करें। पुदीने से बने ये डिश गर्मियों के लिए परफेक्ट है। तो आईए जानते हैं पुदीने से बने इन 5 डिशेज के बारे में

पुदीना छाछ

गर्मियों में सादा छाछ पीकर बोर हो गए हैं तो आप पुदीने का छाछ बनाकर जरूर ट्राई करें। पुदीने का छाछ पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

पुदीना रायता

गर्मियों के लिए पुदीने का रायता परफेक्ट है। आप गर्मियों में पुदीने का रायता बनाकर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में खा सकते हैं।

पुदीना लस्सी

गर्मियों में क्लासिक लस्सी की जगह आप पुदीने की लस्सी बनाकर जरूर ट्राई करें। पुदीने की लस्सी पीने से शरीर को ठंडक के साथ भरपूर एनर्जी मिलती है।

पुदीना पराठा

गर्मियों में आप आलू, पनीर पराठे की जगह पुदीने का पराठा बनाकर जरूर ट्राई करें। पुदीने का पराठा खाने में बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होता है।

पुदीना चटनी

गर्मियों में आप पुदीने की चटनी बनाकर खा सकते हैं। क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसकी चटनी खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।