Sunday Special: संडे की सुबह, हाथों में अखबार और नाश्ते में सैंडविच से परफेक्ट कोई दिन नहीं

By Shivam Yadav

February 2, 2025

संडे की सुबह को खास बनाना चाहते है तो आप सुबह के नाश्ते में आप सैंडविच ट्राई कर सकते है, इसको बनाना बेहद आसान है जोकि बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाली डिश है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

ब्रेड पैकेट                   1 पनीर                         100 ग्राम व्हीप्ड क्रीम                 1 कटोरी कीवी                        1 (कटा हुआ) आम                         1 (कटा हुआ) चॉकलेट शेविंग्स           ¼ कप

स्टेप 1

सबसे पहले मोटे ब्रेड स्लाइस लें और कोनों को हटा दें। अब अपनी पसंद के फल काट लें।

स्टेप 2

इसके बाद आप स्ट्रॉबेरी, कीवी, बैरीज और बहुत कुछ ले सकते हैं। फिर एक कटोर में क्रीम को फेंट लें।

स्टेप 3

एक बार जब क्रीम और अन्य सामग्री तैयार हो जाए, तो ब्रेड लें और उस पर क्रीम की एक परत डालकर, अपनी पसंद के फल और पनीर रख दें।

स्टेप 4

फिर इस केक के ऊपर कुछ और क्रीम और चॉकलेट शेविंग्स से ढक दें, सेट होने तक रेफ्रिजरेट करें और फिर सर्व करने के लिए काट लें।