Litti Chokha: पटना से दिल्ली तक सबका फेवरेट है लिट्टी चोखा का अनोखा स्वाद

By Shivam Yadav

August 21, 2025

लिट्टी चोखा बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक लोकप्रिय डिश है। इसे बनाने के लिए आटे के लोई में सत्तू, लहसुन, और मसालों का भरावन मिलाया जाता है। इसे बैंगन और आलू से बने चोखा के साथ खाया जाता है जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है तो जानिए इस टेस्टी डिश को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

गेहूं आटा              2 कप नमक                  स्वादानुसार अजवाइन             ½ टी स्पून घी                      1 टेबल स्पून भरावन के लिए: सत्तू                     1 कप अदरक                 1 चम्मच लहसुन                 4 कलियाँ हरी मिर्च               2 (बारीक कटी) धनिया पत्ता           1 टेबल स्पून नींबू रस                1 टेबल स्पून तेल                      2 टेबल स्पून नमक                    स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले एक बर्तन में आटा, नमक, अजवाइन और घी डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह से गूंध लें, कुछ देर के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 2

अब एक कटोरी में सत्तू, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, नींबू रस या आमचूर, सरसों का तेल और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर हल्का गीला करें।

स्टेप 3

इसके बाद गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को बेलकर बीच में सत्तू भरें और चारों ओर से बंद करके गोल आकार दें।

स्टेप 4

अंत में लिट्टी को तंदूर में धीमी आँच पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें। पकी हुई लिट्टियों को गरम देसी घी में डुबोएं। लिट्टी को चोखा के साथ गरमा-गरम परोसें।