Aloo Dum : दम आलू का चटपटा स्वाद, जो आपके डिनर को बनाए बेहद खास

By Shivam Yadav

July 17, 2025

डिनर में क्या बनाया जाए अगर आप भी इस दुविधा में है तो इस दुविधा को करिए दूर और बनाएं चटपटे दम आलू की डिश। यह भारत के सबसे लोकप्रिय डिश में से एक है, जिसे छोटे आलू से बनाया जाता है। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

आलू                       4 तेल                        2 टेबलस्पून प्याज                      1 बड़ा अदरक-लहसुन पेस्ट    1 टेबलस्पून टमाटर                     2 दही                        1/2 कप लाल मिर्च पाउडर        1 टीस्पून हल्दी पाउडर             1/2 टीस्पून धनिया पाउडर            1 टीस्पून ग़रम मसाला             1/2 टीस्पून नमक                      स्वादानुसार पानी                       1 कप

स्टेप 1

एक पैन में तेल गरम करें। उसमें आलू डालें और हल्का सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर निकालकर अलग रख दें।

स्टेप 2

उसी पैन में प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 2 मिनट तक भूनें।

स्टेप 3

इसके बाद टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें। तब तक भूनें जब तक तेल अलग होने लगे।

स्टेप 4

अब दही और भूने हुए आलू डालें, पानी डालें और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं ताकि आलू ग्रेवी को अच्छे से सोख लें। गरम मसाला और हरा धनिया डालें। इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें।