Litti: मिट्टी की खुशबू और बिहार की शान, कुछ ऐसा है देशी घी में तली लिट्टी का स्वाद

By Shivam Yadav

July 25, 2025

लिट्टी, बिहार की पारंपरिक डिश है जिसे बनाने के लिए आटे की लोई में सत्तू और मसालों का भरावन किया जाता है। फिर इसे उपले या अंगीठी की आंच पर सेंका जाता है। इस लिट्टी को बैंगन से बने चोखा के साथ खाने पर इसके स्वाद में चार चांद लग जाता है। जानिए इसको कैसे आसानी से बनाया जाता है

सामग्री

गेहूं आटा              2 कप नमक                  स्वादानुसार अजवाइन             ½ टी स्पून घी                      1 टेबल स्पून भरावन के लिए: सत्तू                     1 कप अदरक                 1 चम्मच लहसुन                 4 कलियाँ हरी मिर्च               2 (बारीक कटी) धनिया पत्ता           1 टेबल स्पून नींबू रस                1 टेबल स्पून तेल                      2 टेबल स्पून नमक                    स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले एक बर्तन में आटा, नमक, अजवाइन और घी डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह से गूंध लें, कुछ देर के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 2

अब एक कटोरी में सत्तू, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, नींबू रस या आमचूर, सरसों का तेल और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर हल्का गीला करें।

स्टेप 3

इसके बाद गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को बेलकर बीच में सत्तू भरें और चारों ओर से बंद करके गोल आकार दें।

स्टेप 4

अंत में लिट्टी को तंदूर में धीमी आँच पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें। पकी हुई लिट्टियों को गरम देसी घी में डुबोएं। लिट्टी को चोखा के साथ गरमा-गरम परोसें।