Matar Mushroom: मशरूम का जायका और मटर की मिठास, ऐसा है मटर मशरूम का लजीज स्वाद

By Shivam Yadav

August 6, 2025

मटर मशरूम एक ऐसी टेस्टी डिश है जो उत्तर भारत में खूब पसंद की जाती है। मशरूम न सिर्फ स्वाद में धनी है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसको बनाने के लिए टमाटर और मसालों के पेस्ट में मशरूम को मिलाया जाता है। तो आइए जानते है इसको कैसे आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

मटर                       1 कप मशरूम                   200 ग्राम प्याज                      1 टमाटर                     2 हरी मिर्च                   2 लाल मिर्च पाउडर       ½ टी स्पून हल्दी पाउडर            1/2 टी स्पून धनिया पाउडर           1 टी स्पून जीरा                       1/2 टी स्पून गरम मसाला             1/2 टी स्पून तेल                         2 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं। अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 2

इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 3

इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर मसाले को अच्छे से भून लें जब तक तेल अलग न होने लगे।

स्टेप 4

अब इसमें कटे हुए मशरूम और मटर डालें। इन्हें अच्छे से मिला लें और 5-7 मिनट तक पकने दें। गरम मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसे गरम-गरम रोटी या चावल के साथ परोसें।