Veg Momo : शाम के नाश्ते का परफेक्ट स्नैक है स्पाइसी चटनी और वेज मोमो का कॉम्बो

By Shivam Yadav

August 1, 2025

शाम के स्नैक में कुछ चटपटा खाने का मन है तो मोमो को चटनी के साथ ट्राई कर सकते है। वैसे तो नॉनवेज लवर्स को चिकन मोमो पसंद होते है लेकिन आप ट्राई करें पत्ता गोभी वाले वेज मोमो। तो आइए जानते है इस मोमो बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                   पत्तागोभी 1/2 कप                 गाजर 1                         प्याज (बारीक कटा) 1                         हरी मिर्च 1 टी स्पून              अदरक लहसुन पेस्ट 1 टी स्पून              सोया सॉस स्वादानुसार             नमक 1/2 टी स्पून           काली मिर्च पाउडर 1 टी स्पून              तिल का तेल 1 कप                   मैदा

स्टेप 1

एक कढ़ाई में तिल का तेल गरम करें। इसमें बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा भूनें। फिर इसमें कटा हुआ गाजर और पत्तागोभी डालकर कुछ मिनट तक भूनें।

स्टेप 2

एक बर्तन में आटा, नमक और थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंध लें। 10 मिनट के लिए आटे को ढककर छोड़ दें ताकि वह सॉफ्ट हो जाए।

स्टेप 3

इसके बाद गूंधे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेल लें, हर गोल आटे के गोले के बीच में तैयार की हुई स्टफिंग भरें। मोमो को अच्छे से बंद कर लें और उनके किनारों को मोड़कर शेप दें।

स्टेप 4

एक स्टीमर में पानी उबालें। स्टीमर के टोकरी में थोड़ा तेल लगाकर मोमोज़ रखें। अब 10 मिनट तक स्टीम करें। गरम-गरम मशरूम मोमोज़ को चिली सॉस या अपनी पसंद की सॉस के साथ सर्व करें।