Burani raita : लहसुन की खुशबू और हैदराबाद थाली की शान कुछ ऐसा है बिरयानी का जोड़ीदार बुरानी रायता

By Shivam Yadav

June 28, 2025

गर्मी के इस मौसम में बिना रायते के लंच का स्वाद अधूरा ही है। लेकिन हर तरह के रायते खाकर अगर आप बोर हो गए है तो आज बनाएं बुरानी रायता। ये हैदराबाद की हर थाली में सर्व किया जाता है, इसको बिरयानी के साथ खाने पर और भी टेस्टी लगता है। जानिए इस रायता बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

दही                       1 कप लहसुन                   5 कलियां भुना जीरा पाउडर     1/2 चम्मच काला नमक             स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर      1 चुटकी हरा धनिया              1 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले दही को एक बाउल में लेकर अच्छे से फेंट लें ताकि वह एकदम स्मूद हो जाए।

स्टेप 2

इसके बाद कुचला हुआ लहसुन दही में डालें और अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 3

अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 4

अंत में रायते को सर्विंग बाउल में निकालें, ऊपर से थोड़ा भुना जीरा और हरा धनिया डालकर गार्निश करें, और बिरयानी के साथ ठंडा-ठंडा परोसें।