Bread Pakora : चाय, गपशप और ब्रेड पकौड़ा, कुछ यूं एंजॉय करें बारिश की सुहानी शाम

By Shivam Yadav

July 17, 2025

बारिश का मौसम और ब्रेड पकौड़ा का रिश्ता बिल्कुल वैसा ही है जैसा चाय और बिस्किट का है, दोनों एक दूजे के बिना अधूरा है। आप भी इस बारिश के मौसम का आनंद लीजिए घर पर बने ब्रेड पकौड़े के साथ। तो आइए जानते है इस ब्रेड पकौड़ा बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

ब्रेड स्लाइस              6 आलू                      3 हरी मिर्च                 2 हरा धनिया              2 टेबल स्पून नमक                     स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर     1/2 टी स्पून हल्दी                     1/4 टी स्पून चाट मसाला             1/2 टी स्पून बेसन                     1 कप तेल                       2 कप

स्टेप 1

सबसे पहले उबले हुए आलू मैश करें। उसमें हरी मिर्च, धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और चाट मसाला मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।

स्टेप 2

अब ब्रेड की एक स्लाइस पर आलू की स्टफिंग फैलाएं और दूसरी स्लाइस से ढक दें। त्रिकोण या चौकोर आकार में काट लें।

स्टेप 3

इसके बाद बेसन में नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर डालें। पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार करें ताकि ब्रेड पर अच्छे से चिपक जाए।

स्टेप 4

अंत में स्टफ किए हुए ब्रेड के टुकड़ों को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोएं, फिर इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।