Chicken Hot Dog : चिकन लवर्स की पहली पसंद है टेस्टी चिकन हॉट डॉग

By Shivam Yadav

July 1, 2025

चिकन लवर्स को चिकन खाने के बहाने चाहिए, आप चिकन खाना पसंद करते है चिकन हॉट डॉग को घर पर बना कर आप इसका स्वाद ले सकते हैं। ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है। जानिए इस चिकन हॉट डॉग बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2 कप                   चीज़ चेडर 1 कप                   फ्रेंच फ्राइज़ 1 टी स्पून              लाल मिर्च पाउडर 2 टेबल स्पून          मेयोनेज़ 1                        चिकन सॉसेज 1                        हॉट डॉग ब्रेड

स्टेप 1

सबसे पहले चिकन सॉसेज को 2 मिनट के लिए उबलते पानी में हल्का सा टॉस करें। इस बीच हॉट डॉग बन को ऊपर से आधी लंबाई में काट कर थोड़ा गर्म कर लें।

स्टेप 2

अब एक प्लेट को गरम करें, तेल डालें और सॉसेज को ग्रिल करें। फिर फ्रेंच फ्राइज को अलग से सुनहरा होने तक तल लें।

स्टेप 3

इसके बाद बन पर मेयोनीज और अंग्रेजी सरसों लगाएं और बीच में सॉसेज लगाएं।

स्टेप 3

और फिर फ्रेंच फ्राइज डालें और ऊपर से मिर्च पाउडर छिड़कें। फिर चीज से सजाकर इसको सर्व करें।