Mirch Vada : आज घर पर ही लें उदयपुर के फेमस मिर्च वड़ा का स्वाद

By Shivam Yadav

March 29, 2025

शाम के नाश्ते में क्या बनाया जाए इस कन्फ्यूजन को दूर करें और आज नाश्ते में बनाएं उदयपुर की फेमस मिर्च वड़ा की डिश, ये खाने में टेस्टी और काफी चटपटा लगता है। इसको बनाने के लिए बड़ी मिर्च का उपयोग किया जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

बड़ी हरी मिर्च               10 बेसन                          1 कप नमक                         स्वादानुसार तेल                            2 कप आलू                          5 (उबले) लाल मिर्च पाउडर          1 टी स्पून आमचूर                      2 टी स्पून धनिया पाउडर             2 टी स्पून हींग                          ¼ टी स्पून सौंफ                         1 टी स्पून हरी मिर्च                    2

स्टेप 1

उबले आलू को फोड़कर उसमे मिर्च, नमक, अमचूर, धनिया पाउडर, हींग और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 2

अब हरी मिर्चों को धोकर बीच में से काट के बीज निकाल लें और उसमें आलू का मिश्रण भरें। अब बेसन में नमक डालकर पानी से मिश्रण बना लें।

स्टेप 3

तेल गर्म कर लें और उसमें बेसन की बूंद डालकर देखें कि तेल गर्म हुआ या नहीं। जब बेसन की बूंद ऊपर आ जाए, तो समझ जाएं कि तेल गर्म है।

स्टेप 4

हरी मिर्चों को बेसन के मिश्रण में डालकर गर्म तेल में छोड़ दें। मध्यम आंच से हल्की कर दें और उन्हें हल्का भूरा होने तक सिकने दें। और अब इसे सर्व करें।