Rogan Josh: कश्मीरी स्टाइल में बनी मसालेदार और तीखी रोगन जोश करी का स्वाद लें अपनी ही किचन में

By Shivam Yadav

August 28, 2025

मटन के शौकीन लोगो को मटन खाने के बहाने चाहिए अगर आप भी उनमें से एक है तो आज बनाएं कश्मीरी स्टाइल में बना रोगन जोश करी। यह चटपटी और मसालेदार मटन करी आपको इतनी पसंद आएगी कि आप रोज इस करी को खाना चाहेंगे। तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मटन                  500 ग्राम प्याज                  2 (बारीक कटे) टमाटर                2 मिर्च पाउडर         2 टी स्पून हल्दी पाउडर        ½ चमच दही                  2 टेबल स्पून लौंग                 4 इलायची            3 दारचीनी            1 इंच टुकड़ा गरम मसाला       1 टी स्पून जीरा पाउडर       1 टी स्पून नमक                स्वादानुसार तेल                  2 टेबल स्पून

स्टेप 1

एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें। उसमें लौंग, इलायची और दारचीनी डालकर तड़का लगाएं। फिर, बारीक कटी हुई प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर तक भूनें।

स्टेप 2

इसके बाद मटन के टुकड़ों को कढ़ाई में डालें और अच्छे से मिला कर 5 मिनट तक भूनें, जब तक मटन का रंग बदलकर हल्का ब्राउन न हो जाए।

स्टेप 3

अब कश्मीरी मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें। इसे अच्छे से मटन के साथ मिला लें और मसाले अच्छी तरह से भूनने दें। टमाटर का प्यूरी डालें और 5 मिनट तक पकाएं। फिर दही डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अब पानी डालें और मटन को नरम होने तक पकने दें। जब मटन पक जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तब गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। कश्मीरी रोगन जोश तैयार है। रोटी, नान या चावल के साथ गरमागरम परोसें।