Chana Chaat : बिना तले,भुने ही स्वाद लें मसालेदार और चटपटे चना चाट का

By Shivam Yadav

June 27, 2025

अगर आप जल्दी में है और कोई ऐसी चाट खाना चाहते है जिसे बनाने में झंझट न हो और जल्दी बन जाए तो आप चना चाट को ट्राई कर सकते है।ये शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट स्नैक हैं। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

रोस्टेड चना              1 कप प्याज                     1 टमाटर                    1 हरी मिर्च                  1 नींबू रस                  1 टी स्पून हरा धनिया               2 टेबल स्पून चाट मसाला             1/2 टी स्पून नमक                     स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले  प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें।

स्टेप 2

अब एक बाउल में रोस्टेड चना डालें। इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।

स्टेप 3

इसके बाद ऊपर से चाट मसाला, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 4

इस तरह रोस्टेड चना चाट बनकर तैयार है, इस चाट को तुरंत परोसें, ताकि यह क्रिस्पी बनी रहे।