Tandoori Garlic Naan : नॉन खाने के शौकीन लोगो के लिए परफेक्ट डिश है तंदूरी गार्लिक नॉन, जानिए कैसे बनाएं

By Shivam Yadav

May 15, 2025

आप अगर रोटी और पराठे खाकर बोर हो गए है तो आज डिनर में ट्राई करें तंदूरी गार्लिक नॉन, ये बहुत टेस्टी ब्रेड है। वैसे तो आपने गार्लिक नॉन को रेस्टोरेंट में ही ट्राई किया होगा लेकिन आज आप इसे घर पर भी बना सकते है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

आटा                 1 कप मक्खन               1 टेबल स्पून अदरक               1 टेबल स्पून तेल                   2 टेबल स्पून लहसुन               6 (टुकड़ों में) हरी मिर्च             3 नमक                 स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले गेहूं का आटा, नमक, तेल डालकर पानी से आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे को 30 मिनट के लिए रख दीजिए

स्टेप 2

अब एक छोटी कटोरी में मक्खन डालकर धीमी आंच पर गर्म करें, इसमें अदरक, मिर्च और कटा हुआ लहसुन डालें।

स्टेप 3

अब आटे की लोई बनाकर उसे बेल लें। अपनी रोटी पर मक्खन का मिश्रण डालें और पूरे बेस को ढक दें। अब रोटी को बंद करके एक बार फिर बेल लें

स्टेप 4

फिर एक गर्म तवे पर तंदूरी लहसुन की रोटी को सेंक कर,अपने पसंदीदा सब्जी के साथ परोसें।