Thepla Recipe: लंच बॉक्स में ले जाएं जल्दी से बनने वाला गुजरात का फेमस नाश्ता थेपला

By Shivam Yadav

March 12, 2025

लंच बॉक्स में क्या ले जाएं ये समस्या हर रोज की है, इस समस्या को दूर करने के लिए आज आप गुजरात के फेमस थेपले ट्राई कर सकते है। ये स्वस्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते है और खानें में भी बहुत स्वादिष्ट होते है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

गेहूं आटा             2 कप मेथी (बारीक कटी)      ¾ कप हरा धनिया                3 टेबल स्पून दही।                       1 टेबल स्पून अदरक लहसुन पेस्ट    1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर       1 टी स्पून हल्दी पाउडर             ½ टी स्पून धनिया पाउडर           1 टी स्पून तेल                        5 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार

स्टेप 1

एक बड़ी थाली में गेहूं का आटा, मेथी, हरा धनिया,दही ,लाल मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर,अदरक लहसुन पेस्ट, 1 टी स्पून तेल और नमक को डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 2

इसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अब आटे को गूंथ लें,और 10 मिनट तक ढक कर रख दें।

स्टेप 3

अब रोटी के आकार की लोई बना लीजिए और सूखे आटे में साथ लोई को बेल लीजिए।

स्टेप 4

अंत में तवे को गर्म करके उस पर हल्की आंच पर उसको पराठे की तरह सेंक लें। इस तरह थेपला बनकर तैयार है, आप इसे दही या चाय के साथ खा सकते है।