Shakarkand Halwa: सर्दियों की सुबह का परफेक्ट नाश्ता है शकरकंद हलवा, सूजी हलवे को जाएंगी भूल

By Shivam Yadav

February 16, 2025

सुबह के नाश्ते में अगर कुछ मीठा खाने का मन है तो आप सूजी की जगह शकरकंद का स्वादिष्ट हलवा बना सकते है। इसको बनाना बहुत आसान है, इसको व्रत में फलाहार के रूप में भी खा सकते है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

5                            शकरकंद 1 कटोरी                   गुड़ 4 चम्मच                   घी 4                          इलायची पाउडर 1 चुटकी                   केसर 12                        काजू (कटे हुए) 1 कप                    मलाई दूध

स्टेप 1

अब सबसे पहले शकरकंद को उबाल कर रख लें। इसके थोड़ा ठंडा होने पर छिल कर और अच्छे से मैश कर के रख लें।

स्टेप 2

अब एक पैन लें और उसमें घी डालें। घी थोड़ा सा ज्यादा ही डालें। उसमें काजू और केसर डालें। इसके थोड़ी देर बाद मैश किया हुआ शकरकंद डाल दें।

स्टेप 3

अब दूसरी तरफ गर्म पानी करें और उसमें  इलायची पाउडर और एक कटोरी गुड़ डालें और चाशनी बनाएं। अब जब लगने लगे कि शकरकंद का रंग बदल रहा है तो इसमें 1 कप मलाई या दूध मिलाएं।

स्टेप 4

अब इस पर गुड़ की चाशनी डालकर सबको एक साथ अच्छे से पकाएं। इस तरह हलवा बनकर तैयार है, उसमे ड्राई फ्रूट्स डालकर, सर्व करें।