Mirchi Vada :  संडे की शाम और बारिश का मौसम, मिर्ची वड़ा के साथ करें इसे एंजॉय

By Shivam Yadav

August 24, 2025

संडे का दिन, बारिश के इस मौसम में अगर चटपटे पकौड़े खाना चाहते है तो बनाएं जोधपुर के फेमस मिर्च वड़ा। इसको बनाने के लिए मिर्च को बेसन में लपेटकर गर्म तेल में तल लिया जाता है। और फिर इसको हरी या लाल चटनी के साथ सर्व किया जाता है। जानिए आप कैसे इस चटपटी डिश को बना सकते है

सामग्री

बड़ी हरी मिर्च               10 बेसन                          1 कप नमक                         स्वादानुसार तेल                            2 कप आलू                          5 (उबले) लाल मिर्च पाउडर          1 टी स्पून आमचूर                      2 टी स्पून धनिया पाउडर             2 टी स्पून हींग                          ¼ टी स्पून सौंफ                         1 टी स्पून हरी मिर्च                    2

स्टेप 1

सबसे पहले उबले आलू को फोड़कर उसमे मिर्च, नमक, अमचूर, धनिया पाउडर, हींग और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 2

अब हरी मिर्चों को धोकर बीच में से काट के बीज निकाल लें और उसमें आलू का मिश्रण भरें। अब बेसन में नमक डालकर पानी से मिश्रण बना लें।

स्टेप 3

तेल गर्म कर लें और उसमें बेसन की बूंद डालकर देखें कि तेल गर्म हुआ या नहीं। जब बेसन की बूंद ऊपर आ जाए, तो समझ जाएं कि तेल गर्म है।

स्टेप 4

हरी मिर्चों को बेसन के मिश्रण में डालकर गर्म तेल में छोड़ दें। मध्यम आंच से हल्की कर दें और उन्हें हल्का भूरा होने तक सिकने दें। और अब इसे सर्व करें।