Bharwa Parwal : भरवां परवल, एक बार खायेंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

By Shivam Yadav

May 30, 2025

परवल की सब्जी की बात आती है तो आपने अधिकतर परवल आलू का ही जिक्र सुना होगा अगर आलू परवल से बोर हो गए है तो भरवां परवल की स्वादिष्ट डिश को ट्राई कर सकते है। इसको जल्दी से बनाया जा सकता है, तो आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

परवल                     250 ग्राम प्याज़                      2 (कद्दूकस किया) अदरक लहसुन पेस्ट    2 टेबल स्पून हरी मिर्च                  2 हींग                        ¼ टी स्पून सौंफ पाउडर             1 टी स्पून जीरा पाउडर              1 टी स्पून धनिया पाउडर           1 टी स्पून हल्दी पाउडर             1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर       1 टी स्पून आमचूर पाउडर         ½ टी स्पून गरम मसाला             ½ टी स्पून नमक                      स्वादानुसार तेल                         4 टेबल स्पून नींबू का रस               1 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले परवल को धोकर छील लें और इसके अंदर का गुदा निकाल दें। इसके बाद कददूकस की हुई प्याज में सौंफ पाउडर, जीरा, लाल मिर्च, आमचूर पाउडर थोड़ा सा तेल और स्वादानुसार नमक मिला लें।

स्टेप 2

इसके बाद इस तैयार मिश्रण को परवल में दबाकर भर लें, अब कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच तेल डालें और इसमें हींग, अदरक लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी प्याज को हल्का भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें स्टफड परवल को डालें और इन्हें धीमी आंच पर ढक्कन लगाकर पकने दें, थोड़ी देर बाद परवल को पलटकर दूसरी तरफ से भी पकाएं।

स्टेप 4

थोडी देर पकने के बाद गैस बंद कर दें, आपका भरवा परवल बनकर तैयार है, इसमें नींबू का रस डालकर, रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।